फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पूर्व ही कांग्रेस ने पकड़ ली खाट-

Fri, 17 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
addressing gathering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि बदहाल प्रदेश को रास्ते पर लाने के लिए मोदी जी के हाथों को जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है। बेबस मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचारी मंत्री को बर्खास्त करते हैं और फिर बहाल करते हैं। यही विकास का चेहरा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चार महीने पहले जगह-जगह खाटसभा करने वाली कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही खाट पकड़ ली। कांग्रेस को यह नहीं मालूम है कि जिस साइकिल में पीछे बैठे हैं उसे मुलायम सिंह ने पंचर कर रखा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और नोट बंदी के फैसले को ऐतिहासिक और साहसिक बताया। कहा हमारे प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा का ही नतीजा है कि देश की अर्थ व्यवस्था इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हृदयनारायण दीक्षित को जिताने की अपील की। सभा में जयबिंद सिंह, योगेश बाजपेई, हरिसहाय मिश्र, विनोद लोधी, महेश गुप्ता, राधेश्याम रावत, श्रीकांत कटियार, पंकज सिंह, प्रिंसू सिंह, प्रकाश सिंह, भोले सिंह, सोमू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें