फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का कैंसर हैं सपा व बसपा

Fri, 17 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
addressing gathering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौर्य ने बांगरमऊ व मौरावां में भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह सेंगर व प्रत्याशी उत्तम चंद्र लोधी को जिताने की अपील की। बांगरमऊ के शांति सिंह मिल मैदान में आयोजित जनसभा में मौर्य ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार में देश की तरक्की हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने सपा-बसपा को उत्तर प्रदेश का कैंसर बताते हुए इसे जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसानों की पीड़ा समझता हूं। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। उन्होंने बीपीएल परिवारों को उचित लाभ देने व हर घर को बिजली-पानी देने का भी वादा किया। जनसभा को विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप सिंह सेंगर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता श्री कांत कटियार व संचालन ज्ञानेश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर शिव प्रकाश शर्मा, सरोज चौहान, पुत्ती लाल, विकास गुप्ता, नीरज गुप्ता, किरन सिंह भी मौजूद रहे। मौरावां स्थित बीकेएचआर इंटर कालेज मैदान में जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे की अखिलेश सरकार को गुंडों की सरकार बताया। कहा, अखिलेश जनता के पैसे से सैफई महोत्सव मनाते हैं। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज, सर्वेश सिंह, रामप्रकाश लोधी, दिनेश चंद्र लोधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें