फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता भटकी महिला को पुलिस ने परिवार से मिलाया

Sat, 03 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बच्चे के साथ महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। भोर पहर मासूम बच्चे के साथ महिला नवाबगंज कस्बे में इधर उधर भटक रही थी। कस्बा वासियों ने अंजान महिला को टोका तो वह सटीक पता नहीं बता सकी। कभी लखनऊ जाने को कहती तो कभी कानपुर  की तरफ जाने की बात कहती। सर्दी में ठिठुर रही महिला को लोगों ने नाश्ता करा मानवता की जिम्मेदारी निभाने के बाद अजगैन पुलिस को सूचना दी।  इसके बाद पहुंचे थाना पुलिस के सिपाहियों ने महिला से पूछताछ शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर की मशक्कत के बाद महिला ने झटके में इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी रामसनेही की पत्नी के तौर पर अपना नाम विनीता कुशवाहा बताया। पुलिस ने इकदिल थाना पुलिस से संपर्क कर महिला की शिनाख्त की तो पता सही निकला। पुलिस के सहयोग से अजगैन पुलिस ने महिला को देर शाम थाना पहुंचे पति रामसनेही व उसके भाई घनश्याम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें