फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्लॉटिंग करने वालों ने नहर को पाट कर बना दिया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्लॉटिंग करने वालों ने नहर पाट कर रास्ता बना दिया। जांच में पुष्टि होने के बाद मंगलवार को नहर विभाग की टीम पहुंची और जेसीबी चलाकर रास्ता बनाने के लिए डाले गए पाइप खुदवा दिए। अपने लाभ के लिए 800 मीटर में 15 स्थानों पर पाइप डालकर नहर पाटने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर माइनर में अवैध तरीके से पाइप डालकर प्लाटिंग करने वालों ने रास्ता बना लिया है। लोगों को रास्ता और जल निकासी की सुविधा देने की बात कहकर प्लॉट भी ऊंचे दाम पर बेचे। कांशीराम कालोनी से पावर हाउस तक 1.4 किलोमीटर लंबी वाजिदपुर माइनर निकली है। शारदा खंड नहर विभाग के सहायक अभियंता अवधराम ने बताया कि प्लाॅटिंग करने वालों ने लगभग 800 मीटर में 15 जगह पाइप डालकर नहर पर रास्ता बना लिया है। माइनर बंद होने से इसकी सफाई नहीं हो पाई और किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पाई।
किसानों ने डीएम से शिकायत की थी, इस पर मंगलवार को नहर विभाग की टीम पहुंची। यहां छह साल से संचालित गैस एजेंसी के संचालक ने गोदाम का रास्ता बंद होने की बात कहकर कार्रवाई का विरोध किया। संचालक ने अनुमति पत्र दिखाने की बात कहकर एक दिन का समय मांगा। यहां रहने वाले बबलू पांडेय, सलोनी, रामेश्वर आदि ने बताया कि प्रापर्टी डीलरों ने 20 फीट का रास्ता बताकर ऊंचे दाम में प्लाॅट बेचे थे। अब विभाग ने पाइप हटाकर रास्ता बंद कर दिया है, इससे काफी परेशानी होगी। अवर अभियंता जयप्रकाश, अभिनय कुमार, जिलेदार ब्रजेश कुमार, सींचपाल रविंद्र, राजीव कुमार, अमीन सत्येंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें