फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव-कानपुर गढ़ेवा पुल की अप्रोच रोड का दूसरा छोर भी कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-13-कानपुर की तरफ डोमनपुरवा गांव के पास कटी गंगा नदी पुल की एप्रोच रोड। स्रोत: पाठक
विज्ञापन

फोटो-14-उन्नाव के गढ़ेवा गांव की तरफ एक साल से इसी तरह हवा में है गंगा नदी पुल। संवाद

पिछले साल बाढ़ में पुरी तरह कट गई थी उन्नाव तरफ की अप्रोच रोड
-अब कानपुर के महराजपुर के डोमनपुरवा गांव पास भी धारा आरपार
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव/बीघापुर। उन्नाव और कानपुर को जोड़ने वाला गंगा नदी का पुल एक साल से अनुपयोगी है। बीघापुर की तरफ का पहुंच मार्ग कटने से पीडब्ल्यूडी ने सितंबर 2025 को इसे पूरी तरह बंद कर दिया था। अब कानपुर-प्रयागराज हाईवे की तरफ भी एप्रोच रोड (करीब 400 मीटर) डोमनपुरवा गांव के पास कट गई है।

इस पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए 122 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृत हुई थी। नवंबर 2025 में वित्त समिति ने इसे मंजूरी दी थी, परंतु नौ महीने बाद भी यह फाइल ठंडे बस्ते में है। पुल बंद होने से बीघापुर तहसील के ढाई लाख लोग प्रभावित हैं। क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी को कानपुर पहुंचने के लिए 25 से 60 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

पुल की वर्तमान स्थिति
यह एक किलोमीटर लंबा पुल 35 साल पहले 62.91 करोड़ रुपये से बना था। 2021 में उन्नाव की तरफ का पहुंच मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ था। पीडब्ल्यूडी ने वैकल्पिक रास्ता बनाया, जो सितंबर 2025 की बाढ़ में पूरी तरह कट गया। कानपुर की तरफ भी पांच सौ मीटर पहुंच मार्ग का ज्यादातर हिस्सा नदी में समा गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर दिसंबर 2025 में सेतुनिगम ने पुल की दोनों तरफ 1300 मीटर लंबाई बढ़ाने की योजना बनाई थी।

कानपुर और फतेहपुर जाने के लिए लगता लंबा चक्कर
कानपुर और फतेहपुर जाने के लिए लोगों को अब बक्सर गंगा पुल या जाजमऊ पुल का विकल्प चुनना पड़ता है। बक्सर पुल से 25 किलोमीटर और जाजमऊ पुल से 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सितंबर 2021 में गढ़ेवा गांव के सामने पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद नवंबर 2024 में 4.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। रुड़की की तकनीकी टीम ने नदी की धारा सीधी रखने के लिए बंड वॉल बनाने की जरूरत बताई। इस पर करीब तीस करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान था, लेकिन बजट अधिक होने से प्रस्ताव किनारे कर दिया गया। मार्च 2025 में बनारस आईआईटी की टीम ने सर्वे किया। टीम ने नदी में कटान के कारण पुल की लंबाई एक किलोमीटर और बढ़ाने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
उन्नाव के बीघापुर की तरफ की अप्रोच रोड कटने के बाद अब कानपुर की तरफ डोमन पुरवा गांव के पास भी सड़क कट रही है। यह एक साल से आवागमन के लिए पूरी तरह बंद है। पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए सेतुनिगम का डीपीआर स्वीकृत हो चुका है। बाढ़ खत्म होने के बाद बजट जारी होने और काम शुरू होने की उम्मीद है। हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें