फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर स्लीपरों का किया चिन्हांकन

Mon, 30 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पुल बायां किनारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेल ओवर ब्रिज के अप लाइन पर खराब हो चुके लकड़ी के स्लीपरों को बदलने के लिए रविवार को रेल पथ विभाग द्वारा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



अभियान के तहत खराब स्लीपरों का चिन्हांकन किया गया। 150 स्लीपर जर्जर पाए गए, जिन्हें जल्द ही बदला जाएगा। इसकी रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी जाएगी।

 
रेल ओवर ब्रिज का विगत दिवस नार्दन रेलवे के जीएम अजय कुमार पुठिया निरीक्षण करके गए थे। उन्होंने तत्काल अप लाइन के जर्जर स्लीपर बदलने के निर्देश रेल पथ विभाग लखनऊ मंडल को दिए थे।


डीआरएम एसके लाहोटी के निर्देश पर रविवार को रेल ओवर ब्रिज पर ऐसे स्लीपरों का चिन्हांकन किया गया, जो खराब हो गए हैं। रेल कर्मियों ने बताया कि गंगाघाट छोर से कानपुर कैंट रेलवे क्रासिंग तक 150 स्लीपर खराब हैं, जिन्हेें बदला जाएगा।
विज्ञापन


 
रेल सूत्रों की मानी जाए तो लखनऊ से नए लकड़ी के स्लीपरों को मंगाया जाएगा, जिन्हें अगले दो माह के अंदर लगाने का काम किया जा सकता है। कार्य के दौरान मुख्य रेल पथ निरीक्षक एसके तिवारी मौजूद रहे। बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्य किया जा रहा ह,ै जिसकी रिपोर्ट डीआरएम को भेजी जाएगी।

टीआईए ने किया निरीक्षण, महिला क्लर्क को फटकार - ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑफ  एकाउंट लखनऊ मंडल रविवार को अचानक गंगाघाट स्टेशन पहुंचे। अधिकारी के आने से स्टेशन पर मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया।


रेलवे सूत्रों के अनुसार अधिकारी द्वारा स्टेशन के एकाउंट संबंधी दस्तावेज देखने के साथ ही टिकट रोल व तीन माह में हुए आय-व्यय का ब्यौरा स्टेशन अधीक्षक द्वारा लिया गया। वहीं महिला क्लर्क को एकाउंट में अनियमितता पाए जाने पर फटकार लगी।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें