फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर भतीजी ने रची थी चोरी की साजिश

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लाखों की चोरी की साजिश रचने वाली युवती व उसका प्रेमी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के कासिफ अली सराय में एक सप्ताह पहले नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी का शुक्रवार को पुलिस से खुलासा कर दिया। चोरी किसी और ने नहीं गृहस्वामी की भतीजी ने अपने प्रेमी व उसके एक साथी के साथ मिलकर की थी। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी गया माल भी बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कासिफ अली सराय में 14 अगस्त की रात एक युवक के घर से चोरों ने नगदी-जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया था। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गृहस्वामी की भतीजी ने अपने प्रेमी कमरान व उसके दोस्त की मदद से चाचा के घर चोरी की साजिश रची और योजना के तहत रात में दरवाजा खोलकर दोनों को घर में दाखिल करा सारा माल पार करा दिया। बताया कि कामरान के पास सोने के जेवरात के अलावा 1.20 लाख की नगदी व उसकी प्रेमिका (गृहस्वामी की भतीजी) के पास से जेवर व 1.80 लाख की नगदी बरामद की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें