फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाण दिवस पर राष्ट्रपिता को सांसद ने किया नमन

Sun, 31 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर सांसद साक्षी महाराज ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वहीं गांधी विचार मंच के सदस्यों ने पन्नालाल पार्क स्थित राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


 
सांसद साक्षी महाराज ने अपने गदन खेड़ा स्थित कार्यालय में महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनको नमन किया। इस मौके पर प्रेमचंद्र लोधी, कुंवर अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, रामतनेजा, आशीष मदान, गोरेलाल दीक्षित, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

 
वहीं गांधी विचार मंच के सदस्यों ने पन्ना लाल पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रमाशंकर शुक्ल, सतीश कुमार शुक्ला, बोधशंकर दीक्षित, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, राजीव अवस्थी, आनंद शंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें