इस बार दिवाली लोगों ने देश के वीर जवानों व शहीदों के नाम एक दिया जलाकर मनाई। लोगों ने भारत माता की रंगोली सजाकर शहीदों को नमन किया।
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ऊगू में हिंदू युवा वाहिनी ने दिवाली की रात देश के वीर जवानों के नाम की। नवयुवकों ने भारत माता की रंगोली सजाकर उसमें सैनिकों के नाम के दीप जलाए। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवयुवकों के प्रयास की सराहना की। अध्यक्ष नगर पंचायत ऊगू रामस्वरूप निर्मल, समाजसेवी डा. संजीव कुमार, सोनू, मोनू, रिंकू, शानू, गौरव, मयंक, अंकित, मोहित, मयंक, आशीष, अभिषेक, मोनू पांडेय, तन्नू दीक्षित, मोहन, भोलू, अंकुश पटेल, अजिता पटेल, रश्मि पटेल, मुस्कान उपस्थित रहीं।
मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, पुरवा तहसील क्षेत्र के कस्बा हिलौली में शहीद जवानों के लिए एक दीपक जलाया गया। आनंदेश्वर गेट से लेकर ब्लाक चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर गोलू शुक्ला, सत्तवीर यादव, जीतू दीक्षित, शक्ति यादव मौजूद रहे।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, महाबोधि ममोरियल एजूकेशन सोसाइटी ने ग्राम सुल्तानपुर में शहीद कैलाश यादव के स्मारक पर दीप प्रज्जवलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद की मां शिवदेवी यादव ने कहा कि वह अपने सबसे छोटे पुत्र विनय यादव को भी सेना में भेजना चाहती हैं। बेटा सौ आतंकवादियों को मारकर मेरे बड़े पुत्र का बदला लेगा। इस मौके पर शहीद की पत्नी किरन यादव, भाई अवधेश यादव, गिरिजेश यादव, विनय यादव, दिवाकर पटेल, प्रभाकर पटेल, प्रेमसागर कनौजिया, गोपाल पटेल, अमरेश पटेल, पूर्व सैनिक सुरेश चंद्र, विश्ववर पाठक मौजूद रहे।
औरास स्थित गायत्री शक्ति पीठ में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां मुकेश कुमार गुप्ता, बाबूराम त्रिपाठी, हरीशंकर त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज संजय कुमार पाठक, रामजी गुप्ता, अजयदीप यादव, अनुराग द्विवेदी, सर्वेश गुप्ता, कमलाशंकर गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, गुड्डन सिंह मौजूद रहे।