फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नगर पालिका अध्यक्ष ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों में सड़कों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने आग लगने वाले घर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी मदद की।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से पूरन नगर में काली मंदिर के पीछे मनोज के घर से सर्वेश के मकान तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा दुपरापुर में अश्वनी के मकान से बॉबी अवस्थी के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ है। वहीं कृष्णा नगर में भी नाली और सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने तीनों सड़कों का लोकार्पण किया। वहीं पिछले दिनों पूरन नगर निवासी अनिकेत गौतम और काजल गौतम के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई थी। पालिका अध्यक्षा ने रविवार को पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की। सभासद किरण देवी ,सभासद अरफात बेग, सभासद रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें