फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को सांसद ने दिया आश्वासन

Sat, 26 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षामित्रों को जो भी परेशानी उठानी पड़ रही है उसका कारण राज्य सरकार की गैर-सूझबूझ है। यदि राज्य सरकार इस बारे में विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शासनादेश जारी करती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।
विज्ञापन


इस मामले में केंद्र सरकार भी काफी गंभीर है। शिक्षामित्रों के मामले में जल्द ही कोई न कोई हल निकाला जाएगा। ये बातें सांसद साक्षी महाराज ने उनसे मिलकर अपनी समस्या बताने पहुंचे शिक्षामित्रों से कही।

शिक्षामित्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बारे में वह स्वयं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से वार्ता कर चुके हैं। इससे पूर्व शिक्षामित्र संयुक्त संगठन उन्नाव के सदस्यों ने निराला पार्क में बैठक की। इसके बाद सभी सांसद से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विमल कुमार पाल, सुधाकर, ज्ञान दीक्षित, रामेंद्र सिंह, विवेक मिश्रा, अनूप, संतोष, राकेश बाजपेई, दीप नारायन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें