फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानूनगो के तबादले की लिखित सूचना पर खत्म होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अधिवक्ता-कानूनगो प्रकरण में बार एसोसिएशन ने लिखित में स्थानांतरण की जानकारी मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंशा जता दी है।
विज्ञापन

सदर तहसील के कानूनगो कमलेश वर्मा और अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राजपूत के बीच एक सप्ताह पहले हुआ विवाद अभी समाप्त होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रशासन द्वारा गठित टीम में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राय, एसडीएम सदर प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार अविनाश चौधरी से वार्ता की।
इस दौरान कानूनगो कमलेश वर्मा द्वारा माफी मांगने और उनका स्थानांतरण अन्य तहसील में किए जाने से आंदोलन को समाप्त करने पर सहमति बनी। इसके बाद अधिवक्ताओं की आम सभा दोपहर 1.30 बजे हुई। इसमें अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला व महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि जब तक दोषी कानूनगो कमलेश वर्मा के स्थानांतरण की लिखित जानकारी बार एसोसिएशन कार्यालय को प्राप्त नहीं होती है तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि स्थानांतरण की जानकारी मिलने पर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विनय मोहन, ज्ञानेंद्र सिंह मंत्री, गिरीश कुमार मिश्रा व नरेंद्र कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें