फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री का चढ़ा पारा जब कक्षा तीन का छात्र नहीं सुना पाया पहाड़ा

Sun, 21 Aug 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हसनगंज प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षामंत्री सुबह 9:30 बजे हसनगंज प्राथमिक स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा तीन के छात्र से 18 का पहाड़ा सुना। लेकिन वह नहीं सुना सका। इस पर उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


प्रधान टीचर प्रेमचंद्र को शिक्षा की गुणवत्ता सुधरने के निर्देश दिए। छात्र उपस्थित रजिस्टर देखा तो पंजीकृत 69 में 32 छात्र उपस्थित मिले। छात्र संख्या कम देख उनका पारा चढ़ गया। बीईओ को निर्देश दिए कि निरीक्षण करने के दौरान गुणवत्ता भी चेक किया करो।

उसके बाद वह उच्च प्राथमिक स्कूल पहुंचे। यहां भी व्यवस्था तो ठीक थी लेकिन छात्र संख्या 66 में सिर्फ  26 थी। यहां भी वह नाराज दिखे और प्रधान टीचर कमलेश कुमारी को हिदायत दी कि यदि दोबारा ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षामंत्री ने बीएसए दीवान सिंह को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता सही नहीं है। इसमें सुधार किया जाए। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगभग आधा घंटे रुकने के बाद वह कानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें