फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया केंद्रीय योजनाओं का बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को यूपी कैबिनेट व जिले की प्रभारी मंत्री कमलरानी वरुण ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान एक बड़ी योजना है जिसका मकसद दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम करना है। हमें अपने जरूरत की सभी वस्तुओं का निर्माण देश में करना है।
विज्ञापन

हम दूसरे देशों से रक्षा व हवाई क्षेत्र में टेक्नोलॉजी को भी खरीद रहे हैं, जिससे भविष्य में देश में ही आधुनिक टेक्नालॉजी को विकसित करके निर्माण कार्य किया जा सके। देश की युवा शक्ति का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफ ल बनाते हुए देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रवासी श्रमिकों, किसानों, गरीबों व महिलाओं के लिए जरूरी कदम उठा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में औद्योगिक इकाई, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, ईंट भट्ठे व मैकेनिकल आदि क्षेत्रों में लाखों लोग कार्य कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत व जिला मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें