फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर आग से लाखों का नुकसान

Tue, 26 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल गई। पुरवा तहसील के बरौली गांव में आग से किसानों को 13 घर जल गए।
विज्ञापन


तहसीलदार ने लेखपाल को अग्निपीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सदर तहसील के भदवही गांव में ग्राम प्रधान के  गोदाम में लगी आग से ट्रैक्टर, स्कार्पियो समेत लाखों का सामान जल गया। सफीपुर तहसील के उमर गांव में एक मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव के मजरा टेढ़वा बम्हना में सोमवार शाम लगी आग में प्रभू, जवाहर, चंद्रावती, सुंदरलाल, संजू, बच्चूलाल, रामदुलारे, कल्लू, श्रीकृष्ण, मंगली, राजकिशोर, गौरीशंकर, रामस्वरूप की पूरी गृहस्थी जल गई। रामदुलारे के घर में बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल घंटों मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। तहसीलदार राजेश चौरसिया, नायब तहसीलदार एके सरोज, लेखपाल लोकई मौके पर पहुंचे। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक आग से करीब बीस लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। हालांकि सही स्थिति आंगन करने के बाद ही पता चल पाएगी।

तहसीलदार ने कोटेदार को अग्नि पीड़ित परिवारों के पचास-पचास किलो अतिरिक्त आनाज और लेखपाल को भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। एक अन्य घटना में सदर तहसील के भदवही गांव में ग्राम प्रधान दिनेश के घर के पास स्थित उनके गोदाम में  अनजान कारणों से लगी आग में उनका ट्रैक्टर, स्कार्पियो जीप, पंपिंग सेट, आनाज व अन्य कीमती सामान जल गया।

चकलवंशी प्रतिनिधि के अनुसार,  सफीपुर तहसील के उमर गांव में एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में हजारोें की गृहस्थी खाक हो गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया लेकिन वह नहीं उठा। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

सफीपुर के उमर गांव निवासी महावीर पुत्र मैकू रविवार सायं लगभग सात बजे गांव की बारात में शामिल होने गया था। परिवार के चार लड़के सरवन, विनोद, मनोज, सोनू अपनी मां रामदेवी के साथ मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने गए थे।

महावीर के अनुसार वह गांव की शादी में शामिल था तभी उसे दूर से अपने घर से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। दौड़कर लपटें देखकर उसने चीख-पुकार मचाई। यह सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझानेे का प्रयास किया लेकिन तेज हवा से आग बढ़ती ही गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने 101 नंबर पर अग्निशमन विभाग को फोन मिलाया लेकिन वह नहीं उठा। इधर ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद आग बुझी। आग से पांच क्विंटल गेहूं,  कपडे़, चारपाई व 1000 रुपये जलकर राख हो गये थे। ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड का फोन न उठने से रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें