उन्नाव। प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति को प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से हत्या और शव को सिल्ट भरे नाले में फेकने की घटना में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने पांच दिन में 17 जगह दबिश दी। अब उसकी लोकेशन दिल्ली की मिली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। वह विदेश नहीं भाग पाएगा।
गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला अखलाक नगर निवासी ई-रिक्शा चालक इमरान उर्फ काले की छह जुलाई की रात उसके घर से पांच किलोमीटर दूर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सात जुलाई को ग्रामीणों ने नाला की पुलिया पर खून फैला देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव बरामद किया और नौ जुलाई को घटना का खुलासा करते हुए मृतक इमरान की पत्नी शीबा और उसके प्रेमी फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। लेकिन हत्या में शीबा के प्रेमी (अपने दोस्त) फरमान की मदद करने वाला अचलगंज थाना के तुर्किया बदरका गांव निवासी रफीक उर्फ लल्ली, खुलासे के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पुलिस जांच में सामने आया कि 18 जून को सऊदी अरब से साथ लौटे फरमान और उसके दोस्त रफीक ने छह जलाई की रात इमरान की हत्या के बाद दस जुलाई को विदेश भागने की योजना बनाई थी। लेकिन हत्या के अगले ही शव मिलने और नौ जुलाई को मृतक की पत्नी शीबा और उसके प्रेमी फरमान को गिरफ्तार कर पुलिस ने योजना पर पानी फेर दिया था।
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि तीसरे हत्यारोपी रफीक की तलाश में कानपुर के चमनगंज, बेकनगंज निवासी उसके परिचितों के अलावा हरदोई और लखनऊ में 17 जगह दबिश दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि शनिवार को रफीक के दिल्ली में होने का पता चला है। अनुमान है कि वह विदेश भागने के इरादे से दिल्ली गया है, लेकिन उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी है, सुरक्षा एजेंसियों को उसके वांछित होने की जानकारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गर्भवती होने का पता लगाने के लिए होगा मेडिकल
पुलिस के मुताबिक , पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शीबा ने बताया था कि उसके और फरमान के बीच संबंध होने और कुछ दिन पहले ही गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। इसपर उसने अपने प्यार की निशानी को बचाने और पति को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। सीओ ने बताया कि शीबा गर्भवती है या नहीं पुष्टि के लिए मेडिकल कराया जाएगा। गर्भ से होने की पुष्टि, डॉक्टरों की सलाह पर गर्भस्थ शिशु का डीएनए कराया जाएगा। ताकि पुष्टि हो सके कि बच्चा किसका है।