फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के काफिले में शामिल कार में लोडर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। एक तिलक में शामिल होने जा रहे पुरवा विधायक व भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह के काफिले में चल रही कार में तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे कार पर सवार विधायक के एक रिश्तेदार समेत पांच लोग घायल हो गए। विधायक के साजिश की आशंका जताने पर पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विधायक अनिल सिंह शुक्रवार की रात क्षेत्र के लच्छी खेड़ा गांव में एक कार्यकर्ता के यहां तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर उन्नतखेड़ा गांव के पास लोडर ने विधायक के काफिले में चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे विधायक के रिश्तेदार संतोष सिंह, कार्यकर्ता विपिन सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन शर्मा और संदीप कुमार घायल हो गए। सभी को मौरावां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली जिले के लालगंज निवासी लोडर चालक अनुज यादव को हिरासत में लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें