फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में उठाया लोन, सई व गंगा में प्रदूषण का मुद्दा

विज्ञापन
एमएलसी सुनील सिंह यादव। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सपा एमएलसी ने गंगा, लोन और सई नदी के प्रदूषण का मुद्दा सोमवार को विधान परिषद में उठाया है। उन्होंने सदन को बताया है कि लोन नदी का प्रदूषित पानी भूगर्भ तक पहुंच गया है। जिले के 83 गांव फ्लोराइड प्रभावित हैं। उन्होंने गंगा और सई नदी में गिर रहे नालों पर चिंता जताते हुए विभागीय मंत्री से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सपा एमएलसी सुनील साजन ने सोमवार को विधान परिषद में नदियों की सफाई का मुद्दा उठाते हुए नदियों की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बक्सर में जहां पर गंगा यात्रा का स्वागत किया गया था, वहां से कुछ ही दूरी पर नाले का गंदा पानी गंगा में गिर रहा था। लोन नदीं से फैल रहे घातक प्रदूषण पर उन्होंने सदन को बताया कि इस नदी के आसपास गांवों के लोग मर रहे हैं। फ्लोराइड और आर्सेनिक भूगर्भ के जल में घुल चुका है। हैंडपंपों और कुओं का पानी जहरीला है। लोग कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। युवाओं के भी दांत गिर रहे हैं और बाल सफेद होने के साथ ही त्वचा के रोग फैल रहे हैं। सदन को बताया कि लोन नदी से सुमेरपुर ब्लाक के 19, बीघापुर के 18, बिछिया के 39 और पुरवा ब्लाक के 7 गांवों का पानी जहरीला हो चुका है। उन्होंने सई नदी को भी प्रदूषण मुक्त करने की मांग की है। एमएलसी ने बताया कि वह नदियों के प्रदूषण का मुद्दा तब तक उठाते रहेंगे जब तक सार्थक परिणाम नहीं आ जाते। कहा कि नदियां हमारे जीवन का आधार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जसकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें