फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एचटी लाइन में छू गई सरिया, चालक झुलसा, ट्रैक्टर में लगी आग

विज्ञापन
फोटो-19- ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम रघुनाथखेड़ा मजरे बिहार में सरसों का भूसा लेने जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी सरिया एचटी लाइन में छू गई जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैलने और चालक झुलस गया। वहीं ट्रैक्टर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बदनखेड़ा मजरे मनिकापुर के सूर्य प्रकाश साहू उर्फ श्रीप्रकाश की ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक गोविंद उर्फ मुन्नई निवासी मधुकरपुरखेड़ा लेकर ग्राम रघुनाथखेड़ा मजरे बिहार में सरसों का भूसा लेने जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी सरिया 11 हजार बिजली लाइन के झूलते हुए तारों में छू गई। इससे ट्रैक्टर में करंट उतर आया और चपेट में आकर चालक झुलस गया। ट्रैक्टर में चालक सहित दो मजदूर भी सवार थे। हालांकि दोनों मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दाैरान ट्रैक्टर-ट्राॅली में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक को पीएचसी से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बिहार राहुल सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



बिजली के झूलते तारों की मरम्मत नहीं

घटना में बिजली निगम की लापरवाही सामने आ रही है। बिजली के झूलते तारों को ठीक करने के लिए लोगों ने कई बार अधिकारियों से मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें