फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मारपीट के आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा को घेरा

Wed, 05 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मेथीटीकुर गांव में मारपीट के आरोपी की गिरफ्तार करने पहुंचे दरोगा को आरोपी पक्ष के लोगों ने घेर लिया। दोनों के बीच बहस होने लगी। दरोगा ने परिजनों को फटकारा और आन ड्यूटी धमकाने का आरोप लगाया। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने दो का शांतिभंग चालान और दो को पाबंद किया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी राजू टेंपो चालक है। दो दिन पहले ठेके पर शराब लेने गया था। ग्रामीणों के अनुसार मेथीटीकुर निवासी करन सिंह का शराब ठेके के पास मकान है। दरवाजे के सामने खड़ी टेंपो हटाने को लेकर करन और टेंपो चालक राजू में विवाद हुआ। करन ने राजू को पीट दिया। टेंपो चालक ने माखी थाने में तहरीर दी थी। इसी मामले की जांच करने दरोगा भगत सिंह करन सिंह के यहां पहुंचे थे।
वहां करन का छोटा भाई अभिमन्यु मिला तो पुलिस उसे थाने लेकर जाने लगी। इससे नाराज परिजनों ने दरोगा को घेरने का प्रयास किया। दोनों के बीच तीखी नोकझोक हुई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाने से और फोर्स पहुंचा और अभिमन्यु सिंह के साथ जीतू तिवारी, सचिन सिंह और अजीत सिंह को पाबंद किया। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि तहरीर पर दरोगा जांच करने गए थे। दरोगा से अभद्रता की जिसमें दो का चालान किया गया है। जबकि दो को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें