फोटो-7- धीरज (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
सफीपुर। ई-रिक्शा से टकराकर घायल बाइक सवार मजदूर ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
आसीवन थानाक्षेत्र लोचन खेड़ा निवासी धीरज (22) बुधवार की शाम बाइक से रसूलाबाद बाजार जा रहा था। कस्बे के पास सामने से आए ई- रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
पिता प्रेमचंद्र ने बताया कि धीरज अविवाहित था और मजदूरी करता था। मां शांति ,बड़ा भाई नीरज, बहन आरती और सोनी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।