फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छेड़छाड़ और पॉक्सो में आरोपी के घर हुई कुर्की

Sun, 17 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर-21- पॉक्सों के आरोपी के  घर का सामान कुर्क कर थाने में रखवाती आसीवन थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। छेड़छाड़ और पाॅक्सो में वांछित आरोपी के हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। घर में मिला सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 जुलाई 2018 को नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर गांव के छोटेलाल उर्फ छोटू के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने कुर्की का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए शनिवार शाम तीन बजे हैदराबाद चौकी प्रभारी रामऔतार ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी के घर में रखा सामान कुर्क कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की का आदेश हुआ था। उसी में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें