राज्यपाल रामनाईक ने शिक्षा की महत्ता बताते हुए
बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। कहा कि शैक्षिक उत्थान के बिना
देश का उत्थान नहीं हो सकता है।
वह शहर के पूरन नगर स्थित एसवीएम इंटर
कॉलेज के प्रबंधक व लेखक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक ‘अतुल्य’ के विमोचन
समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अपने संबोधन में लेखक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक को देश की
संस्कृति को दर्शाने वाली पुस्तक बताते हुए कहा कि वर्तमान में इस प्रकार
की पुस्तकों को लिखना और इन्हें आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करना ही अपने
आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
नरेंद्र भदौरिया की पत्रकारिता को भी सबसे अलग
बताते हुए कहा कि आजकल तो स्टिंग ऑपरेशन की पत्रकारिता होती है लेकिन
संपादकीय लिखने की क्षमता हर किसी में नहीं होती। संबोधन के बाद उन्होंने
सभास्थल में ही पाौधरोपण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री नारायण
तिवारी ने की।
इस दौरान गणेश नारायन शुक्ल, हरदेव सिंह, वेणुरंजन भदौरिया,
प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल, सदर
विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला, रमाशंकर मिश्र, कृपा
शंकर सिंह, कमलेश अवस्थी, युधिष्ठिर सिंह, प्रजराज भदौरिया, सुंदर लाल
लोधी,