फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियां स्वीकार करने के बाद ही लक्ष्य की होती प्राप्ति : राजा बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ के पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचे बीएसएफ के महानिरीक्षक ने छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव के जरिए प्रेरणादायक व्याख्यान दिए। साथ ही उन्हें चुनौतियां स्वीकार करके ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसएफ नई दिल्ली के महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह ने ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। कहा कि चुनौतियों को स्वीकार करके ही जीवन के सबसे ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान छात्रों ने रंगोली और पोस्टर भी बनाए।
रंगोली में महक, प्रगति, राधिका, अनुभवी व शांभवी को संयुक्त रूप से प्रथम व अंजलि, ऋषिका, अर्पिता, आकांक्षा, श्रेया और राज को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव उप्र शासन शिव गोपाल सिंह, विद्यालय के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें