फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बचाने पहुंची बहन की गर्दन पर चापड़ से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में मारपीट के दौरान भाई को बचाने पहुंची युवती की गर्दन पर मुर्गा व्यवसायी ने चापड़ से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमलावर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कुंभी गांव निवासी सूर्यपाल मांस व्यापारी है। रविवार को दुकान पर सूर्यपाल बेटे रंजीत के साथ मौजूद था। तभी गांव का संतोष उसकी दुकान पर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। भाई संतोष का शोर सुनकर उसकी विवाहित बहन शालिनी उसे बचाने पहुंच गई। इसी दौरान सूर्यपाल ने शालिनी के गले पर चापड़ से हमला कर दिया। जिससे शालिनी लहूलुहान होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शालिनी को पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया, हालत गंभीर में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें