हसनगंज। नसरतपुर गांव के पास एलपीजी फिटिंग वैन का सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग बुझाने के एक घंटे बाद रोड पर आवागमन चालू किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज बस्ती निवासी मिंटू मौर्या का साला राजेश मौर्या निवासी ठाकुरगंज लखनऊ बुधवार दोपहर बाद वैन से जा रहा था। बस्ती पार करने के बाद नसरतपुर गांव के पास गाड़ी में एफ एम मशीन का तार सही करने लगा। जिससे स्पार्किंग होने से आग लग गई और एलपीजी सिलिंडर फ ट गया। जलती आग देख ड्राइवर निकल भागा जिससे उसे किसी तरह की चोट नहीं आई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन प्रभारी नागेंद्र द्विवेदी और इंस्पेक्टर अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। वैन में एक घरेलू सिलिंडर रखे होने से खतरे को भांपते हुए पुलिस ने दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया। निजी टैंकर के माध्यम से आग पर काबू पाया गया।
फ ायर स्टेशन प्रभारी नागेंद्र द्विवेदी ने बताया कि फ ायर मशीनों में एक अयोध्या व एक कार्तिक पूर्णिमा पर औरास गई थी। सेंटर पर मात्र दो ही गाड़ी है। इसलिए मशीन नहीं आ पाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने से बांगरमऊ-लखनऊ रोड के दोनों तरफ 3 किलोमीटर का जाम लग गया। आग बुझाने के एक घंटे बाद रोड पर आवागमन चालू किया गया।