फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए चार ब्लाकों में आज मतदान

Thu, 10 Dec 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
दान कराने के लिए प्रशासन और पुलिस नेचौथे और अंतिम चरण के लिए चार ब्लाकों में गुरुवार 10 दिसंबर को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक वोटिंग चलेगी। शांतिपूर्ण ढंग से मत सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन



दंगा आशंकित बूथों पर अतिरिक्त फोर्स गश्त करेगी, जबकि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।


गुरुवार को चार ब्लाकों बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी, गंजमुरादाबाद व औरास की प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए मतदान होगा। बांगरमऊ में प्रधान की 55 और सदस्य की 713 सीटें हैं।


फतेहपुर चौरासी में प्रधान की 69 और सदस्य की 837 सीटों के लिए वोटिंग होगी। गंजमुरादाबाद में प्रधान की 60 और ग्राम पंचायत सदस्य की 732 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। औरास में प्रधान की 61 और ग्राम पंचायत सदस्य की 771 सीटों पर चुनाव होगा। चारों ब्लाकों को 35 सेक्टर और चार जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन



चुनाव के मद्देनजर चारों ब्लाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चारों ब्लाकों के 26 बूथों को दंगा आशंकित बूथों में शामिल किया गया है। इन अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। पुलिस जवान लगातार बूथ के अंदर और बाहर गश्त करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें