-एक माह में 6504 शिकायतें, 5965 निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। डीएम ने उपलब्धि पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
एक माह में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 6504 शिकायतें दर्ज हुईं। प्रशासन का दावा है कि इनमें 91.72 प्रतिशत यानि 5965 शिकायतों का समयबद्ध व संतुष्टिपरक निस्तारण किया गया। फरियादियों ने भी शिकायतों के निस्तारण में संतुष्टि जताई। पोर्टल की मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद को पूर्णांक 130 में से 96.15 फीसदी यानि 125 अंक मिले।
डीएम गौरांग राठी ने बताया कि जनशिकायतों के संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए जनसंवाद जैसे नवाचार का प्रयोग किया। फरियादियों से बात करके उनकी प्रतिक्रिया ली गई। जिसके आधार पर जनपद को पहला स्थान मिला है। बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को गंभीता से लें और उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराते रहें।