फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसडीएम के पास पहुंचा कुएं का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। भगवंतनगर निवासी डॉ. संदीप नारायण ने नगर पंचायत के पुराने कुएं को सार्वजनिक बताते हुए उसे घर के अंदर कर लेने की शिकायत एसडीएम से की थी। इसी मामले में मंगलवार को ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष व नगर पंचायत सदस्य अमित कुमार ने एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि दरवाजे पर बना कुआं उनका व्यक्तिगत है। सार्वजनिक कुएं की बात बेबुनियाद है। अमित कुमार ने कहा कि झूठा आरोप लगाने वाले लोग आए दिन गालीगलौज कर रहे हैं। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार का अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें