फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया का जाल गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

Sun, 09 Aug 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ/गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ में बन रहे अंडर पास में तीस टन वजनी सरिया का जाल गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त इंतजाम न होने की बात मान रहे हैं।
विज्ञापन


अफकान इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पंद्रह दिन से बांगरमऊ के श्रीधरपुर और भिखारीपुर पतसिया गांव के बीच अंडर पास बनवा रही है। शनिवार रात 11 बजे बारह श्रमिक नौ मीटर ऊंचा सरिया का जाल बांध रहे थे। कुछ श्रमिक जाल में वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज झटका लगा और 22 एमएम मोटी सरिया का जाल भरभराकर गिर गया।

झारखंड प्रदेश के सनवा जिले के तैरा कुहिला गांव निवासी लक्ष्मण लोहार (33) पुत्र पंचू, गजिन नायक (32) पुत्र उग्रसेन, सरंग नायक (45) पुत्र मुंशी, गणेश (25) पुत्र कृष्णा, बनबिहारी (30) पुत्र मोहगी, रतन लोहार (32) और उड़ीसा के कंचनपुर चमवा चौदहा निवासी चौधरी लोहार (28) पुत्र प्रताप जाल के नीचे दब गए। अन्य श्रमिकों ने सरिया हटाकर श्रमिकों को निकालने का प्रयास किया मगर वजन के कारण वे सफल नहीं हो पाए। ठेकेदार दिलीप कुमार ने जेसीबी मंगवा कर ग्रामीणों की मदद से श्रमिकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने लक्ष्मण लोहार, गजिन नायक और चौधरी लोहार को मृत घोषित कर दिया। अन्य श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों श्रमिकों के शव का पोस्टमार्टम कराया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने वाहन की व्यवस्था कर शवों को घर भिजवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें