फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से कूदकर युवक की मौत

Wed, 08 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी नितिन (24) कानपुर में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह कानपुर गया था लेकिन काम न मिलने पर वह दूसरी ट्रेन से वापस लौट रहा था। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन समझकर बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के नितिन ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


जैतीपुर स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी तो उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान वह ट्रैक के पास लगे पोल और फिर ट्रेन की बोगी से टकरा गया। उसकी मौके पर पर ही मौत हो गई। रेलवे स्टेशन से अजगैन थाने में सूचना दी गई।

जीआरपी एसआई जुल्फिकार ने बताया कि मृतक की जेब से कानपुर सेंट्रल से जैतीपुर स्टेशन तक का पैसेंजर ट्रेन का टिकट और एक डायरी में परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर मिला। सूचना पर पहुंचे छोटे भाई सचिन व अन्य परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें