फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव जिले में ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर गमछे के फंदे से लटका मिला। ससुरालीजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। मृतक के भाई ने पत्नी और साले से आए दिन विवाद का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बारासगवर क्षेत्र के गांव कमलीखेड़ा निवासी राजकुमार (35) का विवाह 12 साल पहले बिहार थानाक्षेत्र के गांव सोनीखेड़ा निवासी बाबूशंकर की बेटी सीमा देवी के साथ हुआ था।

पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को राजकुमार ससुराल आया था। रात में उसका शव शौचालय में गमछे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई संतोष कुमार ने बताया कि भाई का भाभी और उसके साले से विवाद होता रहता था। ससुराल आने के बाद भी विवाद हुआ। तभी भाई ने यह कदम उठाया। मृतक के तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। ससुराल से लेकर गांव तक घटना के पीछे तरह तरह की चर्चा है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें