फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिला का शव घर में दुपट्टे क फंदे से लटका मिला। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई ने बच्चे न होने से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एबीनगर मोहल्ला निवासी कृष्णा देवी (30) की शादी विकास मिश्र से 2019 में हुई थी। सूचना पर पहुंचे इंदिरानगर मोहल्ला निवासी भाई शशांक द्विवेदी व अन्य परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। भाई के मुताबिक, बहन कृष्णा की कोई संतान न होने से ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने जांच की।
मजिस्ट्रेट के पंचनामा भरने के बाद दो पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉक्टर फैसल जुबेर और डॉ. विकास सचान ने पोस्टमार्टम किया, उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। मृतका चार भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। भाई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें