फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के पुरथ्यावां गांव में शुक्रवार देर शाम लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से किशोरी चपेट में आ गई। उसे बचाने दौड़ी छोटी बहन को भी करंट लग गया। शोर सुन परिजन दोनों को करंट से अलग कर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार बेहाल है।
विज्ञापन

पुरथ्यावां गांव निवासी गणेश प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी राधा शुक्रवार देर शाम घर में दरवाजे के पास बैठकर चावल साफ कर रही थी। इसी दौरान दरवाजे के पास से निकला विद्युत तार कटा होने से दरवाजे में करंट आ गया। राधा जैसे ही दरवाजे के संपर्क में आई करंट की चपेट में आ गई। शोर सुन 12 वर्षीय छोटी बहन सीता ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने किसी तरह दोनों बहनों को करंट से अलग कर बेहोशी हालत में सीएचसी औरास पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने बड़ी बहन राधा को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के दौरान छोटी बहन सीता को कुछ देर बाद होश आ गया। राधा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कह शनिवार सुबह गांव के बाहर बाग में शव को मिट्टी में दबाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें