फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सांस्कृतिक धरोहरों का दिखा संगम

Sat, 05 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के वार्षिक समारोह का शुभारंभ डॉ. कुमकुम स्वरूप ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सबसे पहले बुद्धि के दाता भगवान गणेश की दीपांजली के माध्यम से वंदना की गई। मिट्टी के घड़ों पर थिरकते एवं हाथों में प्रज्जवलित दीपों के द्वारा बच्चों ने इस प्रस्तुति में जान डाल दी।
विज्ञापन




विद्यालय के आर्केस्ट्रा ग्रुप ने अपने वाद्य यंत्रों से ईश्वरीय संगीत का अहसास कराया। नन्हीं-नन्हीं बच्चियों ने एंजिल बनकर एंजिल ड्रीम की स्वप्रिल प्रस्तुति को साकार कर दिया। साथ ही छात्रा अदिति, वैष्णवी,  ने सबका मन मोह लिया।


अतुलनीय भारक की प्रस्तुति के दौरान छात्र- छात्राओं ने भारत की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया। इस नृत्य में बच्चों ने भरत नाट्यम, मणिपुरी, कथकली एवं कत्थक का बेहतरीन नजारा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



भारत में सदियों से प्रचलित लोकनृत्य जैसे डांडिया, राजस्थानी लोकगीत एवं कालबेलिया आदि नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। कुमकुम स्वरूप ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या सुमोलिका प्रभात ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें