फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी को होगा कवि सम्मेलन

Sat, 30 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य भारती के 23वें वार्षिकोत्सव पर दो फरवरी को निराला प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होगा। अवधी सम्राट हास्य कवि रमई काका के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन का यह दिन है।
विज्ञापन


 
मोहल्ला आवास विकास में सभासद अनुराग अवस्थी के आवास पर प्रेसवार्ता मेें पदाधिकारियों ने बताया कि साहित्य भारती ने अवधी सम्राट रमई काका के नाम का सम्मान देश के प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा को कवि सम्मेलन में दिया जाएगा।

कवि सम्मेलन में पाली राजस्थान की कवियित्री कविता किरण, कवि सुदीप भोला जबलपुर, हास्य कवि कमलेश द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी व कवि डॉ. अखिलेश मिश्र, डॉ. एके निगम, डॉ. शैलेंद्र त्रिवेदी, सिद्धनाथ तिवारी ‘बाबा’, नीलम चतुर्वेदी, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ‘प्रलयंकर’ व बाबूराम शुक्ला का  सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


 
बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिओम करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक पवन कुमार सिंह रहेंगे। साथ ही शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भी उपस्थित रहेंगे।


इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, अजीत पाल सिंह, राजेश भारती, जीएस भदौरिया, चंदनलाल त्रिपाठी, श्रीराम तिवारी , सत्यदेव अवस्थी, अजेंद्र अवस्थी, विनोद कृष्ण शर्मा, चंद्रप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें