फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से और बिगड़ी उन्नाव-पुरवा मार्ग की हालत

विज्ञापन
निर्माणाधीन पुरवा -उन्नाव मार्ग के बदहाल रास्ते में फसा बाइक सवार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा(उन्नाव)। निर्माणाधीन पुरवा-उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग में हुए दलदल से परेशान मुसाफिरों की बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश मुश्किलें और बढ़ गईं। 38 किमी क्षेत्र में बुधवार को 17 वाहन फंसे। जिन्हें लोगों ने आसपास के गांवों से ट्रैक्टर बुलाकर निकलवाया। मालूम हो कि इसी मार्ग पर मंगलवार को 28 वाहन फंसे थे।
विज्ञापन

एक साल से निर्माणाधीन उन्नाव-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर निर्माण एजेंसी द्वारा कई स्थानों पर नालों की ऊंची दीवारें बना दी गई हैं। इससे जलनिकासी बंद है। निर्माण में हो रही देरी से लोग लंबे समय से परेशान हैं। मंगलवार को इस मार्ग पर पूरे दिन में 28 वाहन फंसे थे। लोगों की शिकायत पर एसडीएम पुरवा राजेश कुमार चौरसिया से शिकायत की थी। इसपर उन्होंने 2.70 अरब के इस प्रोजेक्ट के मैनेजर अमित चौधरी को बुलाकर क्लास ली थी और दो दिन में सुधार के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी सुधार के कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए। बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश से मार्ग की हालत और खराब हो गई। पानी भरने से दलदल ने और विकराल रूप ले गिया। वाहन तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। दलदल में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को 17 वाहन फंस गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से फंसे वाहनों को निकाला।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
पुरवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभय शर्मा ने एसडीएम से मुलाकात कर निर्माण में बरती जा रही अनियमितता और देरी पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि वकीलों और वादकारियों के अलावा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को मुश्किलें हो रही हैं। अगर जल्द सुधार न हुआ तो अधिवक्ता संघ धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी
पुरवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक उदयराज यादव ने आरोप लगाया कि सत्तादल के कुछ लोगों के संरक्षण में निर्माण एजेंसी मानक विहीन निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग करीब तीन साल पहले स्वीकृत हुआ था लेकिन अबतक निर्माण पूरा नहीं हो पाया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी कुछ नहीं बोल रहे। मार्ग चलने लायक न होने से सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं और कई राहगीरों की जान भी जा चुकी है। बताया कि पूर्व में डीएम से मार्ग निर्माण की जांच की मांग भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें