फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीबाल प्रतियोगिता में फैजाबाद ने जीती शील्ड

Mon, 01 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श बालीबाल क्लब के तत्वावधान में हिलौली में हो रहे प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की टीमों में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, बांदा हॉस्टल, इलाहाबाद हॉस्टल, देवरिया हॉस्टल, आगरा स्टेडियम, मुरादाबाद हॉस्टल, फैजाबाद हॉस्टल, एनइआर गोरखपुर व केडी सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


 
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

इसलिए समय-समय पर खेलों का आयोजन होना जरूरी है ताकि प्रतिभाओं का चयन हो सके और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर पर प्लेटफार्म मिल सके।

 
अंतिम दिन फाइनल स्पोर्ट कालेज लखनऊ व फैजाबाद हॉस्टल के बीच पांच सेटों मे खेला गया। इसमें फैजाबाद हॉस्टल टीम ने तीन सेट अपने खाते में कर 13-15 से फाइनल मैच में जीत हासिल कर विजेता बनी। वहीं लखनऊ कॉलेज दूसरे तथा स्पोटर्स कालेज गोरखपुर तृतीय रहीं।
विज्ञापन


 
विजयी टीम को सपा नेता सुनील यादव व विधायक उदयराज यादव के साथ कमेटी के सदस्यों ने क्रमश: 21 हजार, 11 हजार व आठ हजार के इनाम के साथ शील्ड प्रदान की।  इस दौरान बच्चन मिश्रा, बृजकिशोर पाल, मुकेश निर्मल, अमित सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें