फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Thu, 11 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत डायट काउंसिलिंग कराने आए गैर जनपदों के अभ्यर्थियों ने डायट प्राचार्य के रिसीविंग न देने पर हंगामा काटा। उसके बाद डीएम से मुलाकात की। डीएम के निर्देश पर बीएसए डायट पहुंचे और हंगामा काट रहे अभ्यर्थियों को रिसीविंग दिलाई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की सहायक टीचर के पद पर नियुक्ति होनी है। डायट से कट ऑफ मेरिट का विज्ञापन जारी कराए होने के बाद अलग-अलग जिलों के एक दर्जन अभ्यर्थी डायट पहुंचे। प्राचार्य सुशीला दास ने उन्हें कहकर वापस कर दिया कि मेरिट में नाम नहीं है। अभ्यर्थियों ने प्राचार्या से उपस्थित की रिसीविंग देने के बात कही जिस पर उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद अभ्यर्थी जाकर डीएम से मिले। डीएम के निर्देश पर बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह डायट पहुंचे और काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों को रिसीविंग दी। इस दौरान विजय प्रकाश पांडेय, भगवत शरण गुप्त, सुशील कुमार बाजपेई, अमित कुमार, श्याम सुंदर सहित अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें