फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर का होगा सुंदरीकरण, चौड़े होंगे चौराहे, बनेंगे डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

शहर के सुंदरीकरण, फुटपाथों पर कब्जे रोकने के लिए लोहे की ग्रिल लगाने, यूएसडीए का लैंड बैंक बढ़ाने, यूपीडा से वापस किए गए छह गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने और निराला नगर योजना में किसानों से जमीन खरीदने को मंजूरी मिली। निराला नगर यूएसडीए बोर्ड की बैठक शनिवार को लखनऊ आयुक्त सभागार में हुई। डीएम (प्राधिकरण की उपाध्यक्ष) अपूर्वा दुबे ने कमिश्नर (प्राधिकरण अध्यक्ष) रोशन जैकब को पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति और अनुपालन की पुष्टि की गई। कमिश्नर ने निराला नगर आवासीय योजना फेज दो को विकसित करने के लिए किसानों से आपसी सहमति से जमीन क्रय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हाल ही में यूपीडा से वापस (अपवर्जित) किए गए छह गांवों प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल करने की अनुमति दी। इस दौरान मास्टर प्लान 2031 पर भी चर्चा हुई। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि शहर के आसपास जमीन चिन्हित कर उनके अधिग्रहण कर आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शहर में गांधी नगर तिराहा से गदन खेड़ा चौराहा तक डिवाइडर बनाने और सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण रोकने के लिए लोहे की ग्रिल लगाने, शहर के मुख्य मार्ग पर छोटा चौराहा और बड़ा चौराहा के आसपास सड़क पर लगे बिजली के पोल, लाइनें और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करा कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकर की सचिव प्रज्ञा पांडेय, नामित सदस्य कमलेश सिंह, हरिश्चंद्र यादव, गणेश शंकर मिश्रा भी मौजूद रहे। सदस्यों के अनुसार बोर्ड बैठक सफल रही, कई साल बाद इतने ज्यादा प्रस्ताव स्वीकृत हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें