माखी प्रथम प्राथमिक स्कूल में रसना पार्टी में शामिल बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
मियागंज ब्लॉक के माखी प्रथम प्राथमिक स्कूल में प्रधान टीचर पिंकी त्रिवेदी ने रसना पार्टी आयोजित की। इस मौके पर बच्चों ने गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों को स्नैक्स, बिस्किट, चॉकलेट बांटे गए। इस दौरान वंदना शुक्ला, प्रभा गुप्ता व तृप्ती मिश्रा के अलावा अभिभावक मौजूद रहे।
ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के उच्च प्राथमिक स्कूल जूडापुरवा में फ्रूट पार्टी हुई। बच्चों को कलर ड्राइंग बुक, बालहंस व चंपक बाल पत्रिका दी गई। प्रधान टीचर सुमन तिवारी व सहायक टीचर प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सेरवईया गांव स्थित पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी मेमोरियल एकेडमी में गर्मी की छुट्टी से पहले आईसक्त्रस्ीम पार्टी हुई। सचिन,पारुल,रुचि,अमित,विभव,संगीत,कोमल,अमन,सौरभ,ममता आदि छात्रों ने धमाल मचाया। प्रबंधक सतीश त्रिपाठी ने कहा पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा समेत जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव, भोलू दीक्षित, बच्चा सिंह, नान्हा यादव सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।