फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर पर चढ़ी बस, पलटते बची

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस चालक व परिचालक सहित पांच लोग घायल हो गए। 14 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

दिल्ली से फैजाबाद जा रही टूरिस्ट बस मंगलवार सुबह करीब छह बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज झटका लगने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में बस चालक बाराबंकी जिले के गेरवा गांव निवासी आशाराम और फैजाबाद निवासी परिचालक इसराइल, रामदेव, श्रावस्ती जिले के तिलकपुर निवासी सरोज कुमार, सिद्धार्थनगर निवासी रमेश घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पीआरवी की मदद से घायलों को बाहर निकाला। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें