फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Wed, 07 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर के नानामऊ मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए मंगलवार से अतिक्रमण अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दो जेसीबी के साथ नगर पालिका व जिला प्रशासन की टीम ने नानामऊ मार्ग पर अवैध निर्माण गिराए। विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ भारी पीएसी बल व एसडीएम भी टीम के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान मार्ग के दोनों तरफ करीब सौ मीटर तक बने अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया। अभियान बुधवार को भी चलेगा।

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सफीपुर की एक-एक जेसीबी मशीन की मदद से जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नानामऊ मार्ग तिराहे से अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू किया। इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग के दोनों तरफ सरकरी भूमि की पैमाइश कर चूने से चिन्हांकन किया।
विज्ञापन


बीच सड़क से दोनों तरफ 25-25 फुट पर चिन्हांकन करने के बाद जेसीबी मशीनें अतिक्रमण हटाने के काम में जुट गईं। नानामऊ मार्ग तिराहे पर स्थित सुशील गुप्ता, नूरा पंडित तथा मस्जिद आलिम शाह के बाहर स्थित रफीक, नियाज, वहीदुल व यूसुफ खां आदि की दुकानें ढहा दी गईं।

इसके अलावा अतिक्रमण की जद में आ रही विजय कुमार की चार दुकानें, मो. राशिद, मो. शमी, मो. सलीम की एक-एक दुकान तथा मो. हारुन की मार्केट की सात दुकानें भी गिरा दी गईं। अतिक्रमण अभियान की सीमा रेखा में आने वाले दो व तीन मंजिला मकान के अवैध हिस्से भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिए।

ध्वस्तीकरण के दौरान एसडीएम शशिकांत प्रसाद, सीओ आरके सिंह, पालिका के अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद अनवार, कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला, फतेहपुरचौरासी थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित करीब एक दर्जन उपनिरीक्षक व आधा सैकड़ा पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। फायर ब्रिगेड दस्ता भी तिराहे पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें