फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे दो भाईयों में छोटे का शव मिला, बड़े की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। गंगा में डूबे दो भाइयों में से एसडीआरएफ ने शनिवार को छोटे भाई का शव खोज निकाला। बड़े भाई की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव रूरी शादिकपुर निवासी रामकुंवारा की मौत के बाद शुक्रवार को परिजन नानामऊ घाट अंतिम संस्कार करने आए थे। मृतका का बेटा छोटू उर्फ मुनेश ने गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। भाई को डूबता देख छोटा भाई मिंटू भी पानी में कूदा था।
दोनों चाचा को डूबते देख भतीजे राकेश (24) और उसके भाई आकाश (22) भी नदी में कूद गए थे। गोताखोरों ने दोनों चाचाओं को तो बचा लिया था, लेकिन सगे भाइयों को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने नदी में एफ-84 थानाक्षेत्र के मल्लाहन पुरवा के पास आकाश का शव बरामद कर लिया। एसडीएम उदित नारायण सिंह ने बताया बड़े भाई की तलाश जारी है। रविवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें