फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात गए किसान का शव मिला

विज्ञापन
रजनू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमरीमऊ से शुक्रवार रात बरात गए किसान का शव शनिवार सुबह जनवासे से कुछ दूर पड़ा मिला। शव के पास खाली गिलास पड़े मिले। मृतक के पुत्र ने अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सेमरीमऊ निवासी रजनू माली (55) शुक्रवार रात पड़ोस में रहने वाले श्रीपाल के बेटे रोहित की बरात में शामिल होने भूपतिपुर गया था। शनिवार सुबह जनवासे से लगभग 100 मीटर दूर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रजनू का शव मिलने से भीड़ जमा हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे बेटे रवि ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे पिता बरात में गए थे। रात में घर न पहुंचने पर उन्हें फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। बेटे ने बताया कि पिता शराब के लती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें