फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शारदा नहर में डूबे युवक का 23 घंटे बाद मिला शव

Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। शारदा नहर में नहाने के दौरान शुक्रवार को डूबे युवक का शव 23 घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। शनिवार सुबह लखनऊ से आई एसडीआरएफ ने पांच घंटे तलाश के बाद शव को खोज लिया। खरझारा माइनर में पानी छोड़ने पर शव बहकर आया। वहीं मृत युवक साथ रहे दोस्तों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के मोहल्ला बेगमगंज निवासी प्रफुल्ल (25) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दोस्तों के साथ औरास थानाक्षेत्र के खंजरी गांव निवासी चचेरे फूफा विवेक गुप्ता के घर आया था। वहीं से पुरथ्यावां पुल के पास शारदा नहर में स्नान करने चला गया था। नहाने के दौरान प्रफुल्ल गहरे पानी में जाने से डूब गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश कराई थी लेकिन कुछ पता न चलने पर एसडीएम प्रज्ञा पांडेय को बताया था।
एसडीएम की सूचना पर शनिवार सुबह 8:30 बजे लखनऊ से एसडीआरएफ की 12 सदस्यीय टीम सब इंस्पेक्टर शिवम गौड़ के नेतृत्व में पहुंची और घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर तलाश की और दोपहर 1:30 बजे शव बरामद कर लिया। इकलौते बेटे का शव देख पिता बेसुध हो गया, पानी के छीटे डालकर उसे होश में लाया गया। मृतका के पिता के मुताबिक पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। दो बेटियां साथ में रहती हैं। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने दैवीय आपदा से चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। लेखपाल अभिषेक सहित पुलिस फोर्स और ग्रामीणों की भीड़ रही। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें