फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव में नवविवाहिता का शव कमरे में फांसी से लटकता मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। ससुरालीजनों ने पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लिया है।

सरोसी निवासी सुमित सोनी की पत्नी सोनल (22) का शव मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सुबह जब घर वाले उठे तो शव लटकता देखा। परिजन सोनल की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।  सोनल के पिता अरविंद कुमार सोनी निवासी धोबियाना मोहल्ला अचलगंज ने बताया कि बेटी का विवाह 11 फरवरी 2016 को सुमित पुत्र स्व. कामता प्रसाद के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही सास मिथलेश कुमारी बेटी को प्रताड़ित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास के साथ-साथ अन्य परिवारीजन भी उनका साथ दे रहे थे। बेटी ने इसकी शिकायत भी की थी। इस पर बेटी के ससुराल जाकर बातचीत की गई थी और मामला शांत कराया था। उसके बाद भी यह लोग नहीं माने और लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। अब उसको मारकर फांसी पर लटका दिया। पिता ने पति सुमित, सास मिथलेश कुमारी, देवर विकास, ननद सोनम व नंदोई दीपक के खिलाफ दहेज को लेकर बेटी को मार डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें