फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कन्नौज निवासी डिलीवरी बॉय का फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गप चियापुर गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से डिलीवरी बॉय का शव लटका मिला।
विज्ञापन

तीस मीटर दूर उसकी बाइक खड़ी थी, जिसका नंबर नोएडा का है। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान हुई, वह कन्नौज का रहने वाला था। बांगरमऊ के गपचियापुर गांव में बस्ती से करीब 200 मीटर दूर मुंशी की बाग में पेड़ पर बुधवार दोपहर युवक का शव लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल से 30 मीटर दूर बाइक खड़ी मिली, जूते पेड़ के नीचे पड़े हुए थे। जामा तलाशी में आधार कार्ड मिला उसमें अंकित (22) पुत्र दरवारीलाल यादव निवासी गांव मवईबीलवारी थाना तिरवा जिला कन्नौज पता लिखा है।
विज्ञापन

मोबाइल मिला, उसमें लॉक होने से नहीं खुला। पुलिस ने तिर्वा पुलिस से संपर्क कर परिजनों तक घटना की सूचना पहुंचाई। बड़े भाई विद्याराम यादव ने बताया कि अंकित डिलीवरी ब्वाय क काम करता था। वह छह भाईयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां मां सर्वेश देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि युवक का फंदे से शव लटका मिला है। परिजन भी अभी कोई कारण नहीं बता रहे हैं। जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परजिनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें