फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रसोइया का घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-16- पुष्पेंद्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बेहटामुजावर। थानाक्षेत्र के जुड़ईखेड़ा गांव में रविवार को रसोइया का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मां ने पुलिस को बताया कि बेटे का फोन पर पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

जुड़ईखेड़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र (25) पुत्र भग्गा हरदोई जिले के पिहानी स्थित नवोदय विद्यालय में तीन साल से संविदा पर खाना बनाने का काम करता था। उसकी शादी साल 2018 में माखी थानाक्षेत्र के पूरा गांव निवासी शिल्पी के साथ हुई थी। मां सरोजनी ने बताया कि डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद मामला न्यायालय में पहुंच गया। पुष्पेंद्र शुक्रवार को स्कूल से घर आया था। उसका फोन पर शिल्पी से विवाद हुआ था। रविवार दोपहर एक बजे पुष्पेंद्र ने छत में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मां के मुताबिक घटना के समय वह घर के बाहर बैठी थी। पुष्पेंद्र के दो बच्चों में प्रवेश और आराध्या हैं। दोनों बहू के साथ मायके में रहते हैं। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दंपती में विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें