फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना बताए घर से निकले दो किशोरों के शव सई नदी में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। जबरेला गांव में बुधवार दोपहर बाद घर से बिना बताए निकले दो किशोरों के शव गांव से तीन सौ मीटर दूर लखनऊ के मोहनलालगंज में सई नदी में उतराते मिले। पुलिस का अंदाजा है कि दोनों नहाने के दौरान डूब गए होंगे।
विज्ञापन

असोहा थाना के जबरेला गांव निवासी गोविंद का बेटा आदर्श उर्फ रौनक (15) गांव के साथी लाला साहू के बेटे शिवा (15) के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे बिना बताए घर से निकले थे। काफी देर तक बच्चों के न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
देर रात तक पता न चलने पर असोहा पुलिस को दोनों के पिता ने तहरीर दी थी। पुलिस तलाश कर रही थी, तभी बृहस्पतिवार सुबह गांव से तीन सौ मीटर दूर ग्रामीणों ने लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र स्थित सई नदी में दोनों किशोरों के शव उतराते देखे। मोहनलालगंज पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

पुलिस को सई नदी किनारे दोनों के कपड़े रखे मिले हैं। लाला साहू ने बताया कि बेटा पुणे में मजदूरी करता था, करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। दूसरा मृतक आदर्श कक्षा दस का छात्र था, वह माता-पिता की इकलौती संतान था।

एसओ विमलकांत गोयल ने बताया कि घटनास्थल मोहनलालगंज है, वहीं की पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। दोनों किशोरों के सई नदी में नहाने के दौरान डूबने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें